पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा Know Your Police प्रोग्राम के तहत Trident public school मढ़ौरा, सारण के बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के द्वारा महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान से उन्हें अवगत कराया। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्पडेस्क,

डायल 112 के द्वारा महिलाओं के यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे में समझाया गया कि कैसे वो लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय सारण के द्वारा चालाये गये “आवाज दो” कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को महिला सुरक्षा के संबंध में दिए संदेशों से रूबरू कराया गया। सभी छात्रों के द्वारा आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

सभी को उनके भविष्य के लिए अशेष शुभकामनाएं। जन विश्वास, संकल्प हमारा…