मौत के बाद गायब हो गई एक आंख डॉक्टरों ने जो जवाब दिया उसे सुनकर भड़क गए परिजन कहा चूहों ने निकाल ली आंख
पटना: बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला अजीबो गरीब मामला सुनकर आपका भी हो जाएंगे होश नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक मरीज की मौत के बाद उसकी आंख गायब हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया है और अस्पताल प्रशासन पर मरीज की आंख गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
मामला बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 24 साल के युवक फंटूश कुमार के शव का है। फंटूश कुमार को 14 नवंबर को अपराधियों द्वारा गोली लगने के बाद पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। 15 नवंबर की रात 8 बजे के करीब फंटूश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद से उसकी एक आंख गायब है। जब अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया थआ तो उसकी दोनों आंखें थीं।
बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे हुराड़ी गांव निवासी फंटूश कुमार को गोली मारी गई थी। इस मामले में फंटूश कुमार की पत्नी निरमा कुमारी के बयान पर मदन प्रसाद, सदन कुमार, अवधेश प्रसाद और मिलन कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई थी। परिजन घायल फंटूश को लेकर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। फिर फंटूश को पटना के एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, 14 नवंबर को ही सुबह करीब 9 बजे उन्होंने एनएमसीएच में फंटूश को भर्ती कराया। इसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर ने बताया कि हालात सुधर रही है। लेकिन 15 नवंबर की रात फंटूश की मौत की पुष्टि कर दी गई।