सारण पुलिस एवं एस०टी०एफ० टीम के संयुक्त अभियान में कुख्यात वांछित नक्सली अशोक सहनी को किया गया गिरफ्तार।
सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित / कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु लागातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में :-
पानापुर थाना पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई, सारण एवं एस०टी०एफ० टीम के संयुक्त कार्रवाई द्वारा पानापुर थाना कांड संख्या-06/14 दिनांक 02.02.14 धारा 147/148/149/201/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट के अभियुक्त अशोक सहनी उर्फ अशोक जी उर्फ अशोक राउत उर्फ केवट अशोक भाई, पिता-विदेशी राउत, सा०-वृत भगवानपुर, थाना-पानापुर, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- अशोक सहनी उर्फ अशोक जी उर्फ अशोक राउत उर्फ केवट अशोक भाई, पिता-विदेशी राउत, सा०-वृत भगवानपुर, थाना-पानापुर, जिला-सारण ।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
- पु०अ०नि० विश्वमोहन राम थानाध्यक्ष पानापुर थाना एवं पानापुर थाना के अन्य कर्मी ।
- पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2 एवं पु०अ०नि० साकेत बिहारी जिला आसूचना इकाई, सारण।
- एस०टी०एफ० टीम ।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…