दक्षिण AVBP बिहार का चार दिवसीय 20-23 जून 2025 को प्रांत अभ्यास वर्ग सासाराम में सम्पन्न हुआ।
अनिमेष मौर्य बने पाटलिपुत्र विभाग के विभाग संयोजक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का भव्य समापन सासाराम में हुआ। इस अभ्यास वर्ग में परिषद के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्हें संगठन के विविध पहलुओं, विचारधारा, कार्यशैली और नेतृत्व कौशल से परिचित कराया गया। अभाविप कई आयामों के माध्यम से छात्र, शिक्षक , कॉलेज कैंपस में छात्र हित व समाज हित में कार्य करने की योजना पर विशेष चर्चा हुई।

विभाग व जिलों के लिए घोषित हुए नए पदाधिकारी
प्रांत अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण हेतु विभाग एवं जिला स्तर पर नए दायित्वों की घोषणा की गई।
अनिमेष मौर्य बने पाटलिपुत्र विभाग के विभाग संयोजक
पाटलिपुत्र विभाग के विभाग संयोजक के रूप में अनिमेश मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह दायित्व उनके अब तक के उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।
अनिमेश मौर्य के ABVP सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे नगर मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य और दो बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर छात्रों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाते रहे हैं।
उनके प्रमुख योगदानों में शामिल हैं:
कोविड-19 जनजागरूकता अभियान: सरकारी पहल से पहले ही मास्क वितरण, जागरूकता रैली और हाथ धोने के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में पहल।
पाटलिपुत्र बचाओ अभियान: विश्वविद्यालय की अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, धरना, और पोस्टर गतिविधियाँ।
कॉलेजों में पुस्तकालय, फीस का छात्रों पे उपयोग, और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया गया।
अब, विभाग संयोजक के रूप में उनका कार्यक्षेत्र और भी विस्तृत हो गया है, जहाँ वे पटना सिटी, पाटलिपुत्र, दानापुर समेत समूचे विभाग में संगठन की गतिविधियों को गति देंगे।
*अनिमेष को दायित्व मिलने के बाद कहा,
*“ABVP ने जिस विश्वास से यह दायित्व सौंपा है, मैं उसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊँगा। छात्रों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ वैचारिक रूप से संगठित युवा भारत का निर्माण हमारा ध्येय रहेगा”*
जिला संयोजकों व सह संयोजक की घोषणा
पटना विश्वविद्यालय जिला संयोजक: रविनरंजन
सह संयोजक: सीमांत आर्य
पटना मध्य जिला संयोजक:
आयुष झा
पटना सिटी जिला संयोजक: हरिओम दिनकर
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय जिला संयोजक: आयुष सिंह
दानापुर जिला:
अभिनव कुमार
सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से शुभकामनाएँ दी गईं और अपेक्षा की गई कि वे छात्रों के बीच जनसंपर्क, रचनात्मक अभियान और संगठन विस्तार में नई ऊंचाइयाँ हासिल करेंगे।
दायित्व मिलने के बाद संगठन के विभिन्न स्तरों से बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिल रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्रों और ABVP से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।