बिहार के 90 फीसदी लोगों की चाहत का नाम है चिराग पासवान। चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के विजन डॉक्यूमेंट को जनता ने पसंद किया है। बिहार के पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने और अपमानित होने के कारण लोगों की चिंता का निदान सिर्फ चिराग पासवान के पास है।
यह बात आज पाटलिपुत्रा कॉलोनी ‘ आनंद भवन के प्रांगण में आयोजित ‘ बिहार और चिराग पासवान’ विषय पर विचार गोष्ठी में बोलते हुए, लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा, युवा लोजपा- (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राय, संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव शिशिर राय, प्रदेश महासचिव अंकित कुमार, ने बोलते हुए कहा कि चिराग पासवान आज बिहार ही नहीं देश के युवाओं के लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। बिहार को बेहतर बिहार और भारत के मानचित्र पर पहले स्थान पर लाने के लिए चिराग पासवान को बिहार के महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को संभालने के लिए आगे आना चाहिए। यह समय और जनता की मांग है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा-(रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान और संचालन लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव आनन्द कुमार सिंह ने किया।
सभा को लोजपा-(रा) के प्रदेश सचिव दिलीप यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज पाण्डेय, संसदीय बोर्ड के पटना महानगर अध्यक्ष सूरज कुमार ने संबोधित किया।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने दिया।