
बिहार :- बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्ण एव अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था पंकज दरार द्वारा होली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी होली का पर्व प्रायः शांतिपूर्ण मनाया गया। इस क्रम में राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर होली पर्व के शांतिपूर्ण समापन हेतु पुलिस मुख्यालय के द्वारा नियमित अनुश्रवण किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्ण
➤ होली पर्व के क्रम में पुलिस की प्राथमिकता रहती है कि राज्य में साम्प्रादियक सौहार्द बना रहे तथा कहीं से कोई ऐसी अप्रिय घटना ना हो जिससे साम्प्रादायिक समरसता प्रभावित ना हो।
इस वर्ष होली पर्व पर दो भिन्न समुदायों के बीच कुल-11 सामान्य घटनाएँ प्रतिवेदित हुई हैं। कहीं कोई विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई। कुल-11 कांड अंकित किये गयें। इन घटनाओं में कुल 14 लोग जख्मी हुए हैं। किसी की मृत्यु नहीं हुई। 29 व्यक्तियों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। 04 को डिटेन किया गया है।
एक ही समुदाय के दो जातियों के बीच दो घटनाएं प्रतिवेदित हुए हैं। जिनमें 26 लोग जख्मी हुए हैं। 03 व्यक्ति को अभी तक हिरासत में लिया गया है।
➢ पुलिस पर हमले की कुल-12 घटनाएं प्रतिवेदित हुई है। इन घटनाओं में दुर्भाग्यवश हमारे 02 स०अ०नि० शहीद हो गये हैं और 27 पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है।
हम इन घटनाओं को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। जिन्होंने भी पुलिस पर हमले किये हैं उनके विरूद्ध कठोर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
डायल 112 (ERSS) की कार्रवाई ।
राज्य में दिनांक-14.03.2025 तथा 15.03.2025 को मुख्य रूप से होली पर्व मनाया गया। इन दोनों दिनों में डायल-112 के द्वारा कृत कार्रवाई निम्नलिखित है।
- दिनांक-14.03.2025-
I. कुल प्राप्त कॉल-67188
II. कुल ईवेंट्स-13150
III. रेस्पाँश टाइम-14 मि0 34 से० औसतन
- दिनांक-15.03.2025-
I. कुल प्राप्त कॉल-56851
II. कुल ईवेंट्स-9744
III. रेस्पॉश टाइम-14 मि0 52 से0 औसतन